Friday, March 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआकाशीय बिजली गिरने से किसान की हुई मौत

आकाशीय बिजली गिरने से किसान की हुई मौत

जालौन (हि.स.)। बीती रात तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला। तिल्ली की फसल के लिए खलियान ठीक करने के लिए गए किसान पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मामला सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम रिनिया का हैं। यहां का रहने वाला किसान राजकुमार जिसकी उम्र 74 के करीब बताई जा रही है। वह बीती शाम खेत पर गया था। तभी तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली बुर्जुग किसान पर जा गिरी और बिजली की चपेट में आ जानें से उसकी मौत हो गई। आनन फानन में परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विशाल/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular