Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, तीन महिलाएं झुलसीं

आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, तीन महिलाएं झुलसीं

-किसान महिला मजदूरों के साथ खेत की निराई कर रहा था

-झुलसी तीन महिलाओं को मड़िहान अस्पताल में भर्ती कराया 

मीरजापुर। मडिहान थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मंगलवार की शाम बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत हो गयी। जबकि तीन महिला मजदूर झुलस गयी। तीनों को मड़िहान अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मड़िहान गांव निवासी रामजीत का 28 वर्षीय पुत्र राजबहादुर उर्फ पिंटू किसान था। वह शाम लगभग तीन बजे दो महिला मजदूरों के साथ अपने धान के खेत की निराई कर रहा था। इसी बीच गरज चमक के साथ तेज बारिश होने लगी। तेज गरज के साथ खेत में गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान राजबहादुर सहित दो महिलाएं राजेश की पत्नी पुष्पा (35) व सुभाष की पत्नी आरती (29) गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पर पहंुचे परिजन सभी झुलसे लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने राजबहादुर उर्फ पिंटू को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। झुलसी महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कर दिया। वहीं इसी थाना क्षेत्र के परसौना गांव में गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेत की निराई कर रही लालबहादुर की पत्नी सुग्गी (35) झुलस गयी।

RELATED ARTICLES

Most Popular