मथुरा(हि.स.)। कोसीकलां थानाक्षेत्र में शुक्रवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वह पिता के साथ धान के खेत में रोपाई करने गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
थाना कोसीकलां की बठैन गेट पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव बठैन कलां में उमेश अपने पिता उधम सिंह के साथ खेत में धान की फसल लगा रहा था। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना को देख पास में काम कर रहे पिता उधम घबरा गए और घटना की जानकारी पत्नी की दी।
ग्रामीणों ने बताया कि उमेश काफी होनहार था। वह अपने पिता के साथ अक्सर हर कार्य में सहयोग करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
महेश /दीपक/मोहित
