Tuesday, March 24, 2026
Homeमनोरंजनआकांक्षा दुबे के मौत पर काजल राघवानी ने लिखा इमोशनल पोस्ट

आकांक्षा दुबे के मौत पर काजल राघवानी ने लिखा इमोशनल पोस्ट

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने रविवार को वाराणसी के एक होटल में आत्महत्या कर ली। महज 25 साल की उम्र में उसने यह बड़ा कदम उठा लिया। कम उम्र में ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बना ली थी। आकांक्षा दुबे के सुसाइड से भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी सदमे में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ”आज आपका डर सच हो गया और आपने अपनी बहादुरी के आगे अपने डर को जीत लिया। दूसरे शूट पर जाने से पहले आपने अपनी फीलिंग्स सबके साथ शेयर की थी” उन्होंने आगे लिखा, ”जिस बात का डर था, जिस बात की चिंता थी… वो शायद अब न हो। अब आप जहां भी हों बहादुर बनिए और अपने हर सपने को पूरा कीजिए। आपको हर वह खुशी मिले जो आपको यहां नहीं मिली। लेकिन जो भी हो, मुझे कभी विश्वास नहीं होगा कि आप अपना जीवन समाप्त कर सकते हैं। बाकी तो भगवान है और वे आज नहीं तो कल आपकी जान की कीमत जरूर चुकाएंगे।”

उन्होंने इस पोस्ट के अंत में यह भी लिखा है कि ”सच्चे प्यार की कीमत जान देकर या किसी की जान लेकर नहीं चुकाई जाती”, काजल की इस पोस्ट ने फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उनके पोस्ट को पढ़ने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि आकांक्षा ने अपने प्यार की वजह से आत्महत्या की होगी।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular