Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआईसीआईसीआई बैंक ने उप्र में स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में कार्य करने...

आईसीआईसीआई बैंक ने उप्र में स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में कार्य करने की जतायी इच्छा

-एमएसएमई विभाग तथा आईसीआईसीआई बैंक के मध्य हुए एमओयू पर की गई चर्चा 

लखनऊ (हि.स.)। अपर मुख्य सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम डॉ. नवनीत सहगल से बुधवार को आईसीआईसीआई बैंक कन्ट्री हेड (इन्स्टीट्यूशनल बिनेजस) सौरभ सिंह ने भेंट की। इस दौरान उद्यमियों और निवेशकों की सुविधा को एमएसएमई विभाग तथा आईसीआईसीआई बैंक के मध्य हुए एमओयू पर विस्तार से चर्चा की गई। 
बैठक के दौरान सौरभ सिंह ने प्रदेश में स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में कार्य करने की इच्छा प्रकट की। उन्होंने अवगत कराया कि बैंक द्वारा लखनऊ एवं गोरखपुर में स्किल डेवलपमेंट अकादमी संचालित की जा रही है, जिसमें युवाओं को निःशुल्क ट्रेनिंग देकर रोजगार से जोड़ा जा रहा है। अकादमी में हर तीन माह में 1000 युवाओं को दक्ष किया जा रहा है।
डॉ. सहगल ने सौरभ सिंह के प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में प्रत्येक वर्ष 40 हजार युवाओं को स्किल डेवलपमेंट कराया जा रहा है। इस कार्य में सहयोग के लिए उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक को एमओयू के लिए प्रस्ताव भी दिया। उन्होंने कहा कि बैंक आॅफ बड़ौदा के साथ एमओयू किया गया है, जिसके माध्यम से बैंक द्वारा एमएसएमई की स्थापना के लिए लोगों को 59 मिनट के अंदर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। आईसीआईसीआई बैंक द्वारा भी इस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बैंकों ने 8.82 लाख एमएसएमई को ऋण दिया है।
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि पारम्परिक कारीगरों को बढ़ावा देने के लिए संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत कारीगरों को कौशल प्रशिक्षण के साथ उन्नत किस्म के टूलकिट्स निःशुल्क वितरित किये जा रहे है। प्रत्येक वर्ष 30 कारीगरों को प्रशिक्षित किये जाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत प्रशिक्षित कारीगरों को आईसीआईसीआई बैंक ऋण उपलब्ध कराने के लिए एमएसएमई विभाग से एमओयू किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular