मोहसिन
गोण्डा।
मंगलवार को आईसीआईटी कंप्यूटर एजूकेशन सेंटर के आंगन में कला प्रतियोगिता हुई। जिसमें विभिन्न कोर्स के 31 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीपशिखा राणा, सेकंड हिमांशी , तृतीय सौम्या, और चौथा स्थान प्रियंका चौरसिया को मिला। पांचवा स्थान अशोक कुमार और छठवां खुशी गुप्ता को मिला। विजयी स्टूडेंट्स को निदेशक संतोष कुमार गुप्ता, वाइस प्रेसीडेंट उषा गुप्ता, गौरी तिवारी और स्वाति मिश्र ने ट्राफी और प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वालों में सोनम गुप्ता, पल्लवी पांडेय, संगीत रस्तोगी, महीप मिश्रा, शिवांश गुप्ता, रोमी सिंह, सत्यम सिंह, ख्याति गुप्ता, अपूर्व सिंह, प्रिया, संगीता, निशा, रिया, अर्पिता, ममता, सिमरन, रीमा आदि रहीं। संस्थान के सभी कर्मचारी संजय त्रिपाठी, सुरेंद्र पांडेय, शिवं सिंह, दिव्यांशु गुप्ता, माया राम, गौरव, गंगा राम, हरीश, सुमिता यादव, खुशबू यादव, लक्मी, गणेश कुमार, मोहित और सतीश पाण्डे रहे।
निर्णायक मंडल में गौरी तिवारी और स्वाति मिश्रा शामिल रहीं।


