Monday, April 6, 2026
Homeराष्ट्रीयआईसीआईटी की छात्राओं ने हाथों में रचाई प्रतिभा की मेंहदी

आईसीआईटी की छात्राओं ने हाथों में रचाई प्रतिभा की मेंहदी

मोहसिन
गोण्डा।
आईसीआईटी कम्पूटर एजुकेशन सेंटर में मंगलवार को एक मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 37 छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका वर्षा सिंह, उपाध्यक्ष, प्रबन्ध सीमित, लाल बहादुर शास्त्री पी जी कॉलेज और सुषमा त्रिपाठी रही। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ख्याति गुप्ता, द्वितीया स्थान शिवानी श्रीवास्तव, तृतीय स्थान तृप्ती वर्मा, चतुर्थ स्थान पल्लवी पांडेय और पंचम स्थान नेहा यादव को मिला। विजयी छात्राओं को मुख्य अतिथि ने ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में वाइस प्रेसीडेंट उषा गुप्ता ने मुख्य अतिथि को बैच लगा कर स्वागत किया। निदेशक संतोष कुमार गुप्ता ने सभी मुख्य अतिथियो का अभिनंदन किया। उन्होंने सभी छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। अंजली,स्नेहा,बसंती,प्रतिभा,हिमांशी, माला, रीमा, सौम्या, केतकी, पिंकी, रोमी,वर्तिका, साध्वी, दीक्षा, अनुश्का, संघमित्रा आदि रहे।इसके अलावा कर्मचारी संजय त्रिपाठी, सुरेन्द्र पांडेय, शिवम सिंह, गौरव श्रीवास्तव, दिव्यांशु गुप्ता, मायाराम,हरीश, सुमिता यादव,खुशबू यादव, लक्ष्मी, गणेश कुमार,मोहित, सतीश उपस्थित रहे।

आईसीआईटी की छात्राओं ने हाथों में रचाई प्रतिभा की मेंहदी
RELATED ARTICLES

Most Popular