Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआईपीएस अफसर ने विकास दुबे पर बन रही वेब सीरीज के सीन...

आईपीएस अफसर ने विकास दुबे पर बन रही वेब सीरीज के सीन पर जताई आपत्ति

लखनऊ। आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने विकास दुबे पर बन रहे वेब सीरीज “प्रकाश दुबे कानपुर वाला” के प्रोमो के एक सीन पर कड़ी आपत्ति की है। 

इस सीन में एक पुलिस अफसर विकास दुबे के पास जा कर कहता है कि उनके पास दुबे के खिलाफ लिखित शिकायत है। इस पर विकास दुबे पुलिस अफसर को गन्दी गाली देता है और उसकी टोपी उठा कर उछाल देता है। 

अमिताभ के अनुसार जिस प्रकार से एक पुलिस वाले की टोपी और उस पर लगे निशान को उछाला गया है, यह मात्र पुलिस विभाग का ही नहीं, बल्कि पूरे शासनतंत्र एवं राष्ट्र के प्रतिक चिन्हों का सीधा अपमान है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई सीन वेब सीरीज में स्वीकार्य नहीं होगा। अतः अमिताभ ने इस वेब सीरीज को बनाने वाले लोगों को इस सीन को तत्काल हटाने के लिए ईमेल भेजा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular