Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआईपीएस अफसर ने एसपी बहराइच पर गाली, भ्रष्टाचार के आरोप के जांच...

आईपीएस अफसर ने एसपी बहराइच पर गाली, भ्रष्टाचार के आरोप के जांच की मांग की

लखनऊ (हि.स.)। आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने बहराइच जनपद की कोतवाली नानापारा के पूर्व कोतवाली प्रभारी डीके श्रीवास्तव द्वारा एसपी बहराइच विपिन कुमार मिश्रा पर गाली-गलौज देने व भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की जांच की मांग की है।  

पुलिस महानिदेशक हितेश चन्द्र अवस्थी और अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को भेजी शिकायत में अमिताभ ने कहा कि बातचीत में इंस्पेक्टर एसपी बहराइच पर मां-बहन की गाली देने का गंभीर आरोप तो लगा ही रहे हैं। साथ ही एसपी द्वारा गंभीर भ्रष्टाचार करने, बेईमान होने, दो बार पैसा वसूलने, फाइल खोल कर (खून पीने) वसूली करने के भी आरोप लगा रहे हैं।

अमिताभ ने कहा कि जिस प्रकार से गाली-गलौज के साथ गंभीर भ्रष्टाचार की बात कही जा रही है, वह निश्चित रूप से अत्यंत गंभीर है।  

अतः उन्होंने डीजीपी से ऑडियो की सत्यता की अविलंब जांच कराते हुए ऑडियो के सही पाए जाने पर निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराये जाने तथा कोतवाली प्रभारी द्वारा उप पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन डा. राकेश सिंह से इसकी शिकायत करने पर उप पुलिस महानिरीक्षक द्वारा की गयी कार्यवाही के संबंध में जांच कराये जाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular