Sunday, April 12, 2026
Homeखेलआईपीएल 2022 के लिए होने वाले खिलाड़ियों की नीलामी में 590 क्रिकेटर...

आईपीएल 2022 के लिए होने वाले खिलाड़ियों की नीलामी में 590 क्रिकेटर होंगे शामिल

नई दिल्ली (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए होने वाले खिलाड़ियों की नीलामी में 590 क्रिकेटर शामिल होंगे। खिलाड़ियों की नीलामी 12 और 13 फरवरी, 2022 को बेंगलुरु में होगी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, “नीलामी के लिए पंजीकृत 590 खिलाड़ियों में से 228 कैप्ड, 355 अनकैप्ड व 7 एसोसिएट नेशंस से संबंधित खिलाड़ी हैं।”

श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, ईशान किशन, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, इशांत शर्मा, उमेश यादव, जैसे बड़े भारतीय खिलाड़ी नीलामी में शामिल होंगे।

डेविड वार्नर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, पैट कमिंस, क्विंटन डी कॉक, शिखर धवन, फाफ डु प्लेसिस, श्रेयस अय्यर, कगिसो रबाडा और मोहम्मद शमी ने अपना आधार मूल्य 2 करोड़ रुपए निर्धारित किया है।

दस आईपीएल फ्रेंचाइजी – चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद और टीम अहमदाबाद क्रिकेटरों की बोली लगाएंगे।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular