Friday, April 3, 2026
Homeखेलआईपीएल 2022 : अभ्यास सत्र से पहले कोहली ने की जडेजा से...

आईपीएल 2022 : अभ्यास सत्र से पहले कोहली ने की जडेजा से मुलाकात

नवी मुंबई (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में आज चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से पहले, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली ने अभ्यास सत्र के दौरान प्रतिद्वंद्वी टीम के कप्तानरवींद्र जडेजा से मुलाकात की।

सीएसके और आरसीबी आईपीएल 2022 में आज शाम यहां मंगलवार को नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में आमने सामने होंगे।

सीएसके के ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कोहली मुलाकात के दौरान जडेजा के साथ बातचीत और मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं।

उनके अलावा, आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को भी अपने पूर्व साथियों के साथ बैठक और बातचीत करते देखा जा सकता है, जिसमें रॉबिन उथप्पा, मोइन अली और मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग शामिल थे।

डु प्लेसिस 2011 से 2021 तक सीएसके की टीम का एक अभिन्न हिस्सा रहे थे। आईपीएल 2022 से पहले, उन्हें फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन नहीं किया गया था और आरसीबी ने उन्हें 7 करोड़ रुपये में खरीदा था।

आरसीबी ने आईपीएल 2022 में अपने 4 मैचों में कुल 3 मैच जीते हैं, जबकि सीएसके ने अपने पहले 4 मैच गंवाए हैं।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular