Tuesday, February 10, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले तीन सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार...

 आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले तीन सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

लखनऊ (हि.स.)। आशियाना थाना की पुलिस ने सोमवार को तीन सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। यह लोग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में हारजीत की बाजी लगा रहे थे।

थाना के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि उपनिरीक्षक संदीप कुमार मिश्रा और क्राइम ब्रांच की टीम ने मल्टी एक्टिविवटी के सामने पार्क से तीन सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त सरोजनी नगर निवासी मो. सहबाज, विनम्र खंड निवासी आबाद अहमद और मो. हुमांयू मूलरूप से हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस को इनके पास से दस मोबाइल, 44 हजार रुपये और दो मोटर साइकिल मिली है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। साथ ही उनका एक साथी नसीम जो अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।

दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular