Thursday, February 12, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलआईपीएल में लाखों रुपये का सट्टा लगाने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार

आईपीएल में लाखों रुपये का सट्टा लगाने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार

– पुलिस ने अभियुक्तों के खातों में पड़े 42 लाख रुपये किए सीज

लखनऊ (हि.स.)। इण्डियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को विभूतिखंड थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 14 हजार रुपये कैश और अन्य चीजें बरामद हुई है।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी संजीव सूमन ने बताया कि विभूतिखंड थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने तीन सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त लखनऊ के विनय खंड निवासी राहुल सिंह, मल्हौर रेलवे कॉलाेनी निवासी गौरव मंडल और मूलरुप से गोरखपुर का रहने वाला प्रवीण सिंह उर्फ सोहन जी उर्फ डोंगरा है।

अभियुक्त आईपीएल क्रिकेट लीग मैच में सट्टा लगाते थे। इन लोगों ने फर्जी नाम से एक आईडी भी बनायी थी। ये लोग हार-जीत स्कोर आज के नाम पर सट्टा लगाकर मोबाइल अप्लीकेशन के माध्यम से लोगों को लिंक भेजकर प्वाइंट सेट कर लोगों को धोखा देकर रुपये का लेनदेन करते थे।

पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 14 हजार रुपये नगद, लैपटॉप,मोबाइल और दस्तावेज बरामद हुए है। इसके अलावा अभियुक्तों के अलग-अलग खातों में पड़े 42 लाख 66 हजार तीन सौ दस रुपये पुलिस ने सीज किए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular