Monday, March 2, 2026
Homeकानपुरआईपीएल में ऑनलाइन लाखों का सट्टा खिलाने वाला शातिर गिरफ्तार

आईपीएल में ऑनलाइन लाखों का सट्टा खिलाने वाला शातिर गिरफ्तार

कानपुर (हि.स.)। ऑनलाइन लाखों का सट्टा खिलाने वाले शातिर युवक को चमनगंज पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पुलिस टीम ने तेरह मोबाइल फोन एवं एक लाख अस्सी हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। यह जानकारी सेंट्रल पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित चमनगंज क्षेत्र के दाल मिल एकता कंपाउंड भन्नानापुरवा चमनगंज निवासी अंशु गुप्ता है। उसे मुखबिर की सूचना पर चमनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ विश्वकर्मा ने अपनी टीम के साथ गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 13 मोबाइल फोन और एक लाख अस्सी हजार रुपये नगद बरामद किया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग के मैचों में सट्टा खिलाने का अवैध कारोबार संचालित होने की विगत कुछ दिनों से सूचनाएं मिल रही थीं। संचालित हो रहे सट्टे पर काबू पाने के लिए चमनगंज थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular