Tuesday, April 14, 2026
Homeखेलआईपीएल : दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी नई जर्सी का किया अनावरण

आईपीएल : दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी नई जर्सी का किया अनावरण

नई दिल्ली (हि.स.)। जेएसडब्ल्यू-जीएमआर की सह-स्वामित्व वाली आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने आज 2022 सीज़न के लिए आधिकारिक जर्सी का अनावरण किया।

लाल और नीले रंग के समान डैश के साथ, नई जर्सी युवा और जीवंत ऊर्जा का अनुभव करती है। जहां लाल रंग टीम के ऑन-फील्ड साहस का प्रतीक है, वहीं नीला रंग संतुलन और संयम का प्रतीक है।

अपने ”फैंस फर्स्ट” दृष्टिकोण के साथ रहते हुए, पहली जर्सी टीम के घरेलू मैदान (नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम) पर डीसी प्रशंसकों को चुनने के लिए दी गई थी। इसके अतिरिक्त, कुछ चयनित बच्चों को उनके लिए विशेष रूप से तैयार की गई आधिकारिक जर्सी भी दी गई।

दिल्ली कैपिटल्स के अंतरिम सीईओ विनोद बिष्ट ने कहा,”यह आईपीएल का एक नया चक्र है, और हम अपने खिलाड़ियों को इस नई जर्सी में देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।”

उन्होंने आगे कहा,”इस टीम को प्रशंसकों का काफी समर्थन है, इसलिए यह हमारे लिए उचित है कि हम उन्हें हर कदम पर अपनी यात्रा का हिस्सा बनाएं।”

दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने सीजन की शुरुआत 27 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में करेगी।

सुनील/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular