लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें नौ कम्पनियों द्वारा कुल 305 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
इस अवसर पर 9 कम्पनियाँ पीएनबी मेट लाईफ इन्श्योरेन्स, श्रीराम लाईफ इन्श्योरेन्स, स्वीगी, रैपिडो, पेटीएम, अंकुर ट्रेडर्स, लखनऊ, बीबीएन सोल्यूशन गुरूग्राम, डीसीएम टेक्स्टाईल, हरियाणा एवं मोटोरोला इलेक्ट्रानिक, नोयडा ने प्रतिभाग किया।
ट्रेनिंग काउन्सलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट अधिकारी एमए खान ने बताया कि रोजगार दिवस में लगभग एक हजार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसका 9 कम्पनियों के पदाधिकारियों द्वारा साक्षात्कार लिया गया। जिसमें कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार के उपरान्त 305 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर किया गया। उन्होंने कहा कि रोजगार से वंचित रह गये अभ्यर्थियों को 26 सितम्बर एवं 30 सितम्बर को राजकीय आईटीआई अलीगंज, लखनऊ में आयोजित रोजगार व शिशिक्षु मेले में आ सकते है।
रोजगार मेले में एसपी निगम, कार्यदेशक, विपिन विहारी मिश्रा, अनुदेशक, विजय शंकर पटेल, अनुदेशक, वैभव सिंह, चौहान, अनुदेशक, अजीत सिद्धार्थ, अनुदेशक, यशवन्त राव कौशल, अनुदेशक, अरविन्द वर्मा, अनुदेशक, गौरव मेहरोत्रा, अनुदेशक, मनोज यादव, अनुदेशक, दिपाली सिंह, राम कुमार एवं ओम प्रकाश आदि कर्मचारियों, शिशिक्षुओं का विशेष योगदान रहा।
शरद
