Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआईटीआई में हुआ कैंपस प्लेसमेंट, 27 को मिले ऑफर लेटर

आईटीआई में हुआ कैंपस प्लेसमेंट, 27 को मिले ऑफर लेटर

अमेजन, फ्लिपकार्ट सहित कई कंपनियां प्लेसमेंट में रहीं शामिल

झांसी(हि. स.)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सिद्धेश्वर नगर स्थित परिसर में मंगलवार को कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन हुआ, जिसमें आईटीआई प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं ने हिस्सा लिया। इस कैम्पस प्लेसमेंट में अमेजन, फ्लिपकार्ट सहित राष्ट्रीय स्तर की कई कंपनियों ने हिस्सा लिया और अभ्यर्थियों का सेलेक्शन किया। कैम्पस प्लेसमेंट में सौ से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया और चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों ने इंटरव्यू के बाद मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किये।

आईटीआई के प्लेसमेंट प्रभारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने यहां आयोजित कैम्पस प्लेसमेंट में हिस्सा लिया। प्लेसमेंट में शामिल होने आये कुल 112 अभ्यर्थियों का कंपनियों ने साक्षात्कार लिया और इन अभ्यर्थियों में से 27 को चयनित कर उन्हें ऑफर लेटर प्रदान किये गए। देश के अलग-अलग शहरों से आये कंपनियों के प्रतिनिधियों ने आईटीआई प्रशिक्षण प्राप्त विभिन्न ट्रेडों के अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों के लिए इंटरव्यू के माध्यम से सेलेक्शन किया।

प्लेसमेंट प्रभारी आशीष कुमार पांडेय के मुताबिक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 112 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया और इनमें से 27 का सेलेक्शन कर उन्हें ऑफर लेटर दिए गए। प्लेसमेंट में अमेजन, फ्लिपकार्ट सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular