Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआईटीआई में प्रवेश की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर

आईटीआई में प्रवेश की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर

लखीमपुर खीरी (हि.स.)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रिक्त सीटों पर प्रवेश लेने के लिए 28 अक्टूबर तक अभ्यर्थी काउंसलिंग करा सकते हैं। वहीं, अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं जिन्होंने पहले की आवेदन प्रक्रिया में भाग लिया है।चतुर्थ चरण में सम्मिलित होने के लिए सभी नए एवं पुराने आवेदन कर्ता अपना आवेदन तथा एससीवीटी पोर्टल से निर्गत रैंक कार्ड राजकीय आईटीआई राजापुर में 28 अक्टूबर तक हर हाल में जमा करवा दें। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन मान्य नहीं होगा।

सोमवार को जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य राजकीय प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुशोभित गंगवार ने बताया है कि लखीमपुर, चंदन चौकी, मोहम्मदी, निघासन, कुंभी व धौरहरा में संचालित आईआईटी की रिक्त सीटों को भरे जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। चौथे चरण की प्रक्रिया की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर रखी गई है। इससे पहले तीन चरण में अभ्यर्थियों के एडमिशन हो चुके हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और चौथे चरण में भी वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने पहले ही आवेदन कर रखा है। मेरिट के आधार पर सभी का चयन किया जाएगा। मेरिट जानने के लिए परिषद के पोर्टल वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी अपनी मेरिट चेक कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular