मुुरादाबाद (हि.स.)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सौजन्य से राजकीय आईटीआई कांठ रोड मुरादाबाद के परिसर में 21 जून को प्रातः 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
आईटीआई के प्रधानाचार्य एमआर उसमानी ने बताया कि रोजगार मेले में हीरो मोटर्स, डिजाइनको प्राइवेट लिमिटेड एवं अन्य प्रतिष्ठित अधिष्ठान प्रतिभाग करेंगे। आईटीआई के किसी भी ट्रेड से पास तथा हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी मेले में साक्षात्कार हेतु प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले में शासन/प्रशासन द्वारा जारी कोविड-19 निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।
निमित जायसवाल
