– मुरादाबाद के साथ प्रदेश भर के चयनित डॉक्टरों को 12 और 13 मार्च को अयोध्या में आयोजित होने वाली आईएमए की स्टेट कॉन्फ्रेंस का अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
मुरादाबाद(हि.स.)। उत्तर प्रदेश स्टेट इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अवार्ड की घोषणा कर दी गई है इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मुरादाबाद को इस बार 6 अवार्ड प्राप्त हुए हैं।
आईएमए मुरादाबाद की सचिव डॉ. पूनम सिंह ने बताया कि 12 और 13 मार्च को अयोध्या में आईएमए की स्टेट कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा जिसमें आईएमए के विभिन्न जिलों के चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा।
डॉ पूनम सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्टेट इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से हर साल अवार्ड दिए जाते हैं। इस अवार्ड समारोह में प्रदेश भर से डॉक्टर शामिल होते हैं।
आईएमए मुरादाबाद ब्रांच को ग्रामीण स्वास्थ्य परियोजना के लिए डा. ओम चंद्रा मेमोरियल अवार्ड मिला हैं। डा. पूनम सिंह को दो अवार्ड मिले हैं। डॉ. पूनम सिंह को एकेडमिक अचीवमेंट अवॉर्ड व चेयरपर्सन डब्ल्यूडी आइएमए यूपी चैप्टर अवार्ड, डॉ प्रीति गुप्ता को सेकंड बेस्ट लोकल ब्रांच सेक्रेटरी अवार्ड, डॉ भगत राम राणा को प्रेसिडेंट एसोसिएशन बेस्ट लोकल ब्रांच प्रेसिडेंट अवॉर्ड, डॉ. राजेश सिंह को वाइस प्रेसिडेंट (जोन-1) ऑफ आइएमए यूपी स्टेट अवार्ड दिए जाएंगे। इन डॉक्टरों को 12 और 13 मार्च को अयोध्या में आयोजित होने वाली आईएमए की स्टेट कॉन्फ्रेंस का अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
निमित जायसवाल
