Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआईएनडीआईए देश में भाईचारा कायम करना चाहत : स्वामी प्रसाद मौर्या

आईएनडीआईए देश में भाईचारा कायम करना चाहत : स्वामी प्रसाद मौर्या

लखनऊ (हि.स.)। हरियाणा की घटना पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि पूर्व में ही इंटेलीजेंस ने उपद्रव की आशंका जताई थी। बावजूद इसके ऐसी घटना होना प्रशासन की चूक है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि 2024 चुनाव से पहले भाजपा माहौल खराब करना चाहती है। स्वामी प्रसाद मौर्या ने विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस एलायंस (आई.एन.डी.आई.ए.) के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हम लोग देश में भाईचारा कायम करना चाहते हैं।

मोहित/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular