लखनऊ (हि.स.)। राज्य सरकार ने शनिवार को आईएएस नरेंद्र भूषण को सीईओ उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी औद्योगिक क्षेत्र विकास (यूपीडा) और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क प्राधिकरण (उपसा) का अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया है। अब इसकी जिम्मेदारी अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) मनोज कुमार सिंह को मिली है।
आईएएस मनोज कुमार को उत्तर प्रदेश सरकार ने नई जिम्मेदारी दी है। वर्तमान में मनोज कुमार नोएडा और ग्रेटर नोएड अथॉरिटी का चार्ज संभाल रहे हैं। मनोज सिंह शासन द्वारा दिए गए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। वह राज्य के कृषि उत्पादन आयुक्त और औद्योगिक विकास आयुक्त भी है।
दीपक/मोहित
