12,285 रुपये में यात्रियों को रामेश्वरम सहित सात दक्षिण भारत के मंदिरों के कर सकेंगे दर्शन
कानपुर (हि.स.)। दक्षिण भारत के मंदिरों की शैली को जानने व दर्शन लाभ को लेकर इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने एक विशेष पैकेज की शुरुआत करने जा रहा है। इस पैकेज के तहत दक्षिण भारत के रामेश्वरम, तिरुपति बालाजी मंदिर सहित सात दार्शनिक स्थलों के यात्रा कराएगी। यह 13 दिनों का दार्शनिक यात्रा 31 मार्च से शुरु होगी। इस यात्रा का पैकेज आईआरसीटीसी ने 12,285 हजार रुपये प्रति व्यक्ति रखा है।
यात्रा को लेकर बुधवार को मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी/उ.क्षे. लखनऊ के अनिल गुप्ता ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दक्षिण भारत दर्शन यात्रा ट्रेन के पैकेज में श्रद्धालु रामेश्वरम, मदुरई स्थित मीनाक्षी मन्दिर, त्रिवेंद्रम स्थित पद्मनाभम मन्दिर, कन्याकुमारी, तिरुचिरापल्ली स्थित रंगनाथ स्वामी मंदिर, रेनूगुण्टा स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर व मल्लिकार्जुन ज्योर्तिलिंग के दर्शन यात्रा कराई जाएगी। यात्री को इस पैकेज के तहत ट्रेनें कानपुर के साथ ही गोरखपुर, देवरिया, बेल्थरा, मऊ, वाराणसी, जौनपुर, लखनऊ, झांसी, सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से मिलेंगी। इस तरह से यह पूरी यात्रा 13 दिनों में पूरी की जाएगी।
इस पैकेज में नाश्ता, दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन भी शामिल किया गया है। साथ ही पैकेज में ही यात्री को दार्शनिक जगहों पर ठहरने के लिए धर्मशालाएं/होटल व बसों लेने व ले जाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वही जिसे भी इस दक्षिण भारत दर्शन यात्रा का लाभ उठाना है वह लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय या फिर आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर बुकिंग करा सकता है। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की जानकारी व बुकिंग के लिए कानपुर के लिए श्रद्धालु यात्री 8287930932 नम्बर पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।
