Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआईआईटी के दीक्षांत समारोह में 1360 छात्रों को मिलेंगी डिग्री

आईआईटी के दीक्षांत समारोह में 1360 छात्रों को मिलेंगी डिग्री

– दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे नारायण हेल्थ के अध्यक्ष देवी प्रसाद शेट्टी

कानपुर (हि.स.)। आईआईटी कानपुर बुधवार को अपना 55वां दीक्षांत समारोह मनाने जा रहा है। इस बार 1360 छात्रों को विभिन्य कोर्सों के लिए डिग्री प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि नारायण हेल्थ के अध्यक्ष देवी प्रसाद शेट्टी होंगे। दीक्षांत समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर बुधवार को अपने 55वें दीक्षांत समारोह की मेजबानी करने जा रहा है। इस वर्ष मुख्य अतिथि कर्नाटक के नारायण हेल्थ के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी होंगे। दीक्षांत समारोह संस्थान के मुख्य सभागार में आयोजित किया जाएगा और इसकी अध्यक्षता डॉ राधाकृष्णन के कोप्पिल, अध्यक्ष, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) आईआईटी कानपुर करेंगे। डॉ शेट्टी को एक प्रसिद्ध कार्डियक सर्जन, एक सफल उद्यमी और परोपकारी के रुप में जाना जाता है। उनके सरल विचारों और स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए सुधारों के लिए उन्हें कई मंचों पर सम्मानित किया गया है। उन्हें यशस्विनी योजना का श्रेय दिया जाता है

1360 छात्रों को मिलेगी डिग्री

आईआईटी के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने बताया कि इस वर्ष कुल 1360 छात्र डिग्री प्राप्त कर रहे हैं, जिनमें से 116 पीएचडी से, 10 एमटेक-पीएचडी (संयुक्त डिग्री), 144 एमटेक से, 556 बीटेक से, 53 एमबीए से हैं। 14 एम.डेस से हैं, 25 एमएस (रिसर्च द्वारा), 40 पीजीपीईएक्स—वीएलएफएफ से हैं। 144 एमएससी (2 वर्षीय कोर्स) से हैं, 24 डबल मेजर से हैं, 108 डुअल डिग्री से हैं। 21 एमएस-पीडी (एमएस दोहरी डिग्री का हिस्सा) और 105 बी.एस. से हैं। बताया कि कार्यक्रम में स्नातक करने वाले छात्रों को अध्यक्ष, सीनेट द्वारा डिग्री प्रदान की जाएगी। डिग्री के अलावा 51 श्रेणियों के पुरस्कार और पदक दिए जाएंगे। साथ ही कुल 21 छात्रों को उत्कृष्ट पीएचडी थीसिस पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा।

यह होगी ड्रेस

आईआईटी कानपुर प्रशासन ने दीक्षांत समारोह के लिए एक ड्रेस कोड भी दिया है। पुरुष छात्रों के लिए नेहरु शैली के क्रीम रंग का कुर्ता और सफेद पजामा प्रस्तावित है, जबकि महिला छात्रों के लिए औपचारिक जूते के साथ नेहरु शैली का क्रीम रंग का कुर्ता और सफेद चूड़ीदार या लेगिंग प्रस्तावित है।

अजय

RELATED ARTICLES

Most Popular