Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआईआईटी कानपुर समर्थित स्टार्टअप फूल कम्पनी में अभिनेत्री आलिया भट्ट ने किया...

आईआईटी कानपुर समर्थित स्टार्टअप फूल कम्पनी में अभिनेत्री आलिया भट्ट ने किया निवेश

– धार्मिक स्थलों से निकलने वाले फूलों से तैयार हो रही सुगंधित अगरबत्ती और धूपबत्ती

कानपुर (हि.स.)। आईआईटी कानपुर समर्थित डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (डीटूसी) स्टार्टअप फूल कम्पनी में देश-विदेश के लोग निवेश कर रहे हैं। इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी निवेश किया है। यह कम्पनी आईआईटी के पूर्व छात्रों द्वारा बनाई गई है। यह मंदिरों से निकलने वाले फूल व अन्य पूजन सामग्री के जरिये प्राकृतिक अगरबत्ती/धूपबत्ती और जैव-चमड़ा बनाती है। आलिया भट्ट के निवेश से कम्पनी को चार चांद लग जाएंगे।

सतत विकास लक्ष्यों के लिए यूएन यंग लीडर अवार्डी द्वारा स्थापित आईआईटी कानपुर समर्थित डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (डीटूसी) स्टार्टअप फूल कंपनी बराबर ग्रोथ कर रही है। इस कम्पनी की नींव 2017 में आईआईटी के पूर्व छात्र अंकित अग्रवाल ने डाली थी, जिसके बाद अन्य आईआईटियंस छात्र जुड़ते चले गये। उन्होंने संस्थान के पासआउट छात्रों के साथ मिलकर मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों से निकलने वाले फूल व अन्य पूजन सामग्री से अगरबत्ती, धूपबत्ती और अन्य वस्तुएं तैयार कीं। इस उपलब्धि पर देश ही नहीं विदेश की कई संस्थाओं की ओर से पुरस्कार हासिल हुआ। कम्पनी के बढ़ते दायरे को देखते हुए देश विदेश के लोग निवेश करने लगे और अब फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी निवेश किया है। हालांकि यह निवेश करीब एक सप्ताह पहले हुआ है, जिसकी जानकारी मीडिया को शुक्रवार को दी गई। आईआईटी के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने कम्पनी के सदस्यों को शुभकामनाएं दी हैं।

दो मिलियन यूएस डालर का मिल चुका है सहयोग

धूप और अगरबत्ती के बाद कम्पनी धीरे धीरे अन्य वस्तुएं भी बनाने लगी। फूलों से कृत्रिम चमड़ा विकसित किया, जिसे फैशन वीक में काफी सराहना मिली। कम्पनी को आईआईटी कानपुर, आईएएम फंड, सोशल एल्फा और ड्रेपर रिचड्र्स कंपलान फाउंडेशन (सैन फ्रांसिस्को) की ओर से दो मिलियन यूएस डालर का सहयोग मिल चुका है। कम्पनी को इससे पूर्व संयुक्त राष्ट्र यंग लीडर्स अवार्ड, संयुक्त राष्ट्र मोमेंटम आफ चेंज अवार्ड, एशिया सस्टेनेबिलिटी अवार्ड, एलक्विटी ट्रांसफार्मिंग लाइव्स अवार्ड आदि पुरस्कार हासिल हो चुका है।

भारत का है पहला वेलनेस ब्रांड

इस कम्पनी सेल्युलोज कचरे को अपसाइकिलिंग करने के लिए फ्लावरसाइकिलिंग प्रौद्योगिकी का अविष्कार किया है। चारकोल मुक्त धूप और अन्य वेलनेस उत्पादों के निर्माण में माहिर हैं। फूल कम्पनी भारत का पहला वेलनेस ब्रांड है जिसके पास फेयर फॉर लाइफ-फेयरट्रेड और इकोसर्ट ऑर्गेनिक एंड नेचुरल सर्टिफिकेशन दोनों हैं। गहन शोध के बाद इस स्टार्टअप ने पशु चमड़े से बने लेदर का व्यावसायिक विकल्प निकाला है जिसे “फ्लैदर” नाम दिया गया है। फ्लैदर पशु चमड़े का व्यवहारिक विकल्प है जिसे हाल ही पीटा द्वारा विश्व में सर्वश्रेष्ठ नवाचार के लिए सम्मानित किया गया था।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular