Thursday, March 26, 2026
Homeकानपुरआईआईटी कानपुर में शुरू हुआ चार दिवसीय अंतराग्नि सांस्कृतिक उत्सव

आईआईटी कानपुर में शुरू हुआ चार दिवसीय अंतराग्नि सांस्कृतिक उत्सव

कानपुर(हि.स.)। आईआईटी कानपुर का चार दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव अंतराग्नि अपनी बहुप्रतीक्षित 58वें संस्करण की तैयारी के साथ धमाकेदार रूप से शुरू हो चुका। अपनी भव्यता और भावना के लिए प्रसिद्ध यह महोत्सव 22 अक्टूबर तक प्रतिभागियों और दर्शकों को समान रूप से मंत्रमुग्ध करेगा ।

प्रत्येक वर्ष अंतराग्नि विविध संगीत, नृत्य, नाटक और कला प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रमों के बहुरूपदर्शक करता है। इस वर्ष की थीम, “ग्लिम्प्स ऑफ एम्पीरियन”, प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों को दिव्य स्पर्श के साथ रचनात्मकता के सम्मिश्रण, दिव्यता की एक झलक का अनुभव करने के लिए आमंत्रित करती है।

आईआईटी कानपुर के मीडिया प्रभारी गिरीश पंत ने शुक्रवार को यह बताया कि महोत्सव की शुरुआत 19 अक्टूबर की रात आउटरीच ऑडिटोरियम में एक आकर्षक उद्घाटन समारोह के साथ हुई। इसने प्रतिभा, रचनात्मकता और संस्कृति के चार दिवसीय उत्सव की शुरुआत को चिह्नित किया। उद्घाटन समारोह एक महत्वपूर्ण अवसर था, जिसमें आईआईटी कानपुर के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

समारोह में भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक राजीव रावत, कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल, आईआईटी कानपुर के कार्यवाहक निदेशक प्रोफेसर एस गणेश, डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स (डीओएए), एसोसिएट डीन स्टूडेंट अफेयर्स (एडीएसए), एसोसिएट डीन हॉल अफेयर्स (एडीएचए) और फाइनेंस एंड एनालिटिक्स क्लब (एफएसी) के सदस्य शामिल थे।

रामबहादुर/दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular