कानपुर(हि.स.)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर ने डिजिटल युग में व्यवसायों को मजबूती प्रदान करने में सहायता करने और पेशेवरों को विशिष्ट नेतृत्व कौशल से लैस करने के लिए डिजिटल युग में बिजनेस लीडरशिप में एक अनूठी ई मास्टर्स डिग्री लॉन्च की है। इसमें आवेदन के लिए GATE स्कोर की आवश्यकता नहीं होती है। यह जानकारी बुधवार को आईआईटी कानपुर के कार्यवाहक निदेशक प्रो. एस. गणेश ने दी।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महत्वाकांक्षी पेशेवरों को आधुनिक व्यवसाय गतिशीलता की व्यापक समझ के साथ सशक्त बनाना है, जो व्यक्तियों को कॉर्पोरेट परिदृश्य की जटिलताओं से निपटने के लिए आवश्यक कौशल और अंतर्दृष्टि प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। यह आर्थिक विज्ञान विभाग, आई आई टी कानपुर द्वारा डिज़ाइन किया गया एक कार्यकारी-अनुकूल कार्यक्रम है। यह आधुनिक व्यवसाय गतिशीलता की व्यापक समझ प्रदान करता है। इसमें आवेदन के लिए GATE स्कोर की आवश्यकता नहीं होती है।
प्रो. एस. गणेश ने बताया कि इस कार्यक्रम को आईआईटी संकाय ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ उद्योग विशेषज्ञता का संयोजन करके पढ़ाया जाता है। केवल सप्ताहांत में लाइव इंटरैक्टिव कक्षाओं और सेल्फ-लर्निंग से सीखने के साथ, 1-3 वर्षों में कार्यक्रम को पूरा करने की लचीली समय सीमा प्रदान करता है। पाठ्यक्रम में 60-क्रेडिट संरचना शामिल है जिसमें 03 कोर मॉड्यूल, 10 प्रौद्योगिकी-उन्मुख मॉड्यूल और एक कैपस्टोन प्रोजेक्ट शामिल है। प्रतिभागियों को आईआईटी कानपुर के प्लेसमेंट सेल, इनक्यूबेशन सेल और पूर्व छात्र नेटवर्क तक पहुंच प्राप्त होती है। इससे कॅरियर की संभावनाएं और नेटवर्किंग के अवसर बढ़ते हैं।
यह कार्यक्रम एक गतिशील डिजिटल परिदृश्य की आवश्यकताओं को शामिल करने के लिए एक गहन शिक्षण प्रारूप को अपनाया है, जिसमें आईआईटी कानपुर परिसर का दौरा, प्रतिष्ठित संकाय और अनुभवी पेशेवरों के साथ संबंधों को बढ़ावा देना शामिल है।
डिजिटल युग में बिजनेस लीडरशिप में ई-मास्टर्स पेशेवरों को रणनीतिक सोच और परिवर्तनकारी नेतृत्व को अपनाने के माध्यम से अपने कॅरियर को ऊपर उठाने में मदद करता है। विशेष रूप से, 600 से अधिक पेशेवर पहले ही आईआईटी कानपुर से ई मास्टर्स डिग्री कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं। अग्रणी क्षेत्रों में अपने कॅरियर को आगे बढ़ा रहे हैं। कार्यक्रम के लिए आवेदन अब खुले हैं। प्रतिभागी नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अधिक जान सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं:
राम बहादुर/दिलीप
