Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआईआईटी कानपुर के सहयोग से सीसीएसयू में हुआ वर्चुअल सेमिनार

आईआईटी कानपुर के सहयोग से सीसीएसयू में हुआ वर्चुअल सेमिनार

मेरठ(हि.स.)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सोमवार को आईआईटी कानपुर के सहयोग से वर्चुअल लैब के सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान से अवगत कराया गया।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने स्नातक एवं परास्नातक विद्यार्थियों के लिए सोमवार को वर्चुअल लैब् के सेमिनार का आयोजन किया। यह सेमिनार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर के सहयोग से आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय, आईआईटी कानपुर के साथ एक वर्चुअल लैब् का संचालन कराने के लिए नोडल सेंटर की तरह संबद्ध है।

वर्चुअल लैब परियोजना मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार की एक पहल है जो सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के माध्यम से शिक्षा के प्रचार-प्रसार में राष्ट्रीय मिशन में एक हिस्सा है। यह इर्न्फोमेशन और कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी) आधारित शिक्षा में एक उचित बदलाव के रूप में है। इस सेमिनार का विषय इंट्रोडक्शन ऑफ वर्चुअल लैब था। इस सेमिनार की वक्ता आईआईटी कानपुर की सीनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट वर्चुअल लैब इंजीनियर शीतल सिंह रही। जिन्होंने वर्चुअल लैब की जरूरत और उसके संगठन के बारे में विस्तार में बताया कि यह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषयों में प्रयोगशाला की तरह कैसे काम कर रहा है। इस कार्यक्रम का संचालन भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा किया गया।

विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. वीरपाल सिंह ने वर्चुअल लैब्स के बारे में परिचय दिया एवं विभाग के डॉ. अनिल कुमार यादव ने जो वर्चुअल लैब के नोडल समन्वयक हैं। सेमिनार की वक्ता का परिचय दिया एवं मंच का संचालन पीएचडी स्कॉलर आकांक्षा यादव ने किया।

इस सेमिनार में विभाग के प्रो. अनिल कुमार मलिक, प्रो. अनुज कुमार, प्रो. संजीव कुमार शर्मा, डॉ. योगेंद्र गौतम, डॉ. कविता शर्मा, डॉ. विवेक नौटियाल आदि उपस्थित रहे । इस सेमिनार में लगभग 100 विद्यार्थियों ने विभिन्न विभागों से रजिस्ट्रेशन एवं भागीदारी किया।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular