Tuesday, January 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआईआईटी कानपुर की युवा शोधकर्ता का निधन

आईआईटी कानपुर की युवा शोधकर्ता का निधन

कानपुर (हि.स.)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर की होनहार युवा शोधकर्ता डॉ. पल्लवी चिल्का का निधन हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। मौके पर फॉरेंसिक भी जांच करने पहुंची। यह जानकारी आईआईटी मीडिया प्रभारी भाविशा उपाध्याय ने दी।

उन्होंने बताया कि आईआईटी कानपुर गहरे दुख के साथ, सूचित कर रहा है कि संस्थान के जैविक विज्ञान और बायोइंजीनियरिंग विभाग में एक शोध स्टाफ सदस्य डॉ पल्लवी चिल्का के असामयिक और दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर शोक व्यक्त करता है। एक होनहार युवा शोधकर्ता, डॉ. चिल्का, अपने पोस्टडॉक्टरल शोध को आगे बढ़ाने के लिए संस्थान में शामिल हुईं।

19 दिसंबर को अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाई गई। पुलिस की एक फॉरेंसिक टीम ने मौत के कारण की समीक्षा करने के लिए परिसर का दौरा किया। संस्थान मौत का संभावित कारण निर्धारित करने के लिए पुलिस जांच का इंतजार कर रहा है। डॉ चिल्का के निधन से संस्थान ने एक प्रतिभाशाली और होनहार युवा शोधकर्ता खो दिया।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular