Tuesday, February 10, 2026
Homeअन्यआआपा सांसद संजय सिंह गिरफ्तार

आआपा सांसद संजय सिंह गिरफ्तार

नई दिल्ली(हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी (आआपा) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आआपा के एक नेता ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। ईडी की ओर से इसकी पुष्टि अभी नहीं की गई है।

ईडी ने इसके पहले संजय सिंह के दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी। सूत्रों ने बताया कि यह छापेमारी दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के मामले में की गई थी। इसी मामले में पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी गिरफ्तार किया गया था। वह अभी जेल में हैं।

इस मामले में विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

अनूप/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular