Thursday, March 26, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलआंग्ल नव वर्ष के प्रथम दिन लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना...

आंग्ल नव वर्ष के प्रथम दिन लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की

लखनऊ (हि.स.)। आंग्ल नव वर्ष-2024 के प्रथम दिन सोमवार को लोग मंदिरों में पहुंचकर अपने-अपने आराध्य की पूजा अर्चना की। परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। यह वर्ष सभी के लिए सुखमय रहे ईश्वर से हाथ जोड़कर दुआ मांगी।

नववर्ष पर सोमवार की सुबह उठते ही नहाने-धोने के बाद लोग पूजा अर्चना के लिए मंदिरों के लिए निकल पड़े। इस मौके पर मंदिरों में खास व्यवस्था की गई थी। कई मंदिरों को फूलों से सजाया गया था। शहर के तमाम शिवालय, देवी मंदिरों में क्या बूढ़े और क्या नौजवान और क्या बच्चे सभी हाथ जोड़कर ये साल उनके और परिवार के लिए खुशहाली लेकर आये यही कामना करते हुए नजर आये है। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को हाथ जोड़कर नये वर्ष की बधाई दी। बच्चों ने अपने बड़े बुजूर्गों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

आंग्ल नववर्ष की खुशियां हर जगह देखने को मिलीं। विशेषकर युवाओं ने तो पूरा लुत्फ उठाया। कहीं डीजे की धुन पर युवा थिरकते रहे तो कहीं बाकायदा केक काटकर नये साल का स्वागत किया गया। देर रात तक होटल में पार्टियां चलती रही तो घरों में भी लोगों ने जश्न मनाकर नये साल का स्वागत किया है।

दीपक/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular