Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआंग्ल नववर्ष : धार्मिक स्थल-पिकनिक स्पॉट्स पर तैनात होगी अतिरिक्त पुलिस, शेरनी-एंटी...

आंग्ल नववर्ष : धार्मिक स्थल-पिकनिक स्पॉट्स पर तैनात होगी अतिरिक्त पुलिस, शेरनी-एंटी रोमियो दस्ता रहेंगे सक्रिय

– कोरोना संक्रमण के खतरे को लेकर बरती जाएगी सख्ती
– कोरोना प्रोटोकॉल का पालन हुआ जरूरी

 – नौका विहार, विनोद वन, बुढ़िया माई मंदिर, गोरखनाथ मंदिर पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर
गोरखपुर (हि.स.)। आंग्ल नववर्ष के जश्न को मनाने वालों के लिए एक जरुरी खबर है। अगर हर वर्ष की तरह आप नववर्ष के जश्न को मनाना चाहते हैं तो थोड़ा सतर्क रहिये। कहीं लेने के देने न पड़ जायं। वजह, कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त फोर्स तैनाती करने का निर्णय लिया है। गोरखपुर स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर के अलावा नौका विहार, विनोद वन और बुढ़िया माई मंदिर पहुंचने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। शेरनी दस्ता व एंटी रोमियो दस्ता भी सक्रिय रहेंगे।
पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि नववर्ष के जश्न को देखते हुए गोरखनाथ मंदिर, महानगर के सभी पिकनिक प्वाइंट्स, नौका विहार, विनोद वन और बुढ़िया माई मंदिर जैसे स्थानों पर पुलिस की कड़ी चौकसी रहेगी। इनके अलावा कौडिअहवा मोड़, देवरिया बाईपास, नौसड चौराहा, स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहा, विंध्यवासिनी पार्क में भी निगहबानी की जाएगी। इन सभी स्थलों पर शेरनी दस्ता व एंटी रोमियो दस्ता के अलावा अतिरिक्त फोर्स मौजूद रहेगी।
सीसीटीवी कैमरा से भी होगी निगरानी
नववर्ष मनाने वालों की हर गतिविधियों पर नजर रखने को सीसीटीवी कैमरों के सहारा लिया जाएगा। जश्न के दौरान खलल डालने वाले शराबी व असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जायेगी। इसके लिए चुनिंदा चौराहों पर सीसी कैमरों को लगाया गया है।
ज्यादा उत्साहित है युवा वर्ग
एसपी सिटी सोनम कुमार के मुताबिक नववर्ष की तैयारियों में नवयुवक वर्ग ज्यादा उत्साहित है। लेकिन लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से जुड़ी महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। ऐसे सरकार के गाइड लाइन का सबको पालन करना होगा। सावधानी के साथ ही जश्न के लिए तैयार रहना होगा। इस दौरान शारीरिक दूरी जरूरी है। मास्क के बिना घूमना गलत है। अन्य तमाम तरह की सावधानियां भी हैं। जिनका अनुवालन सबको करना चाहिए। 
इस वाज से सक्रिय है प्रशासन
स्कूल बंद हैं। कालेज भी कुछ पाबंदियों के साथ खुले हैं। कुछ दिनों पूर्व तक कहीं भी घूमने पर रोक थी। बस और ट्रेन पर भी ब्रेक लगा था। अब एक बार फिर से बाहर निकल कर उत्सव मनाने का मौका मिला है। ऐसे में युवाओं को रोकना एक चुनौती है।
लागू है अभी कोरोना महामारी का नियम 
एसपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि कोरोना महामारी के नियम अभी लागू हैं। सार्वजनिक स्थलों में कोरोना प्रोटोकोल के नियम भी लागू हैं। लोगों को सावधानी रखनी होगी। किसी तरह की लापरवाही खतरनाक हो सकती है। इसलिए पिकनिक स्पॉट हो या फिर पूजा स्थल सभी जगह लोग शारीरिक दूरी बनाएं रखने, मास्क लगाने और हैंडवॉस करने जैसे नियमों का पालन करना आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

Most Popular