Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआंख में मिर्च पाउडर डालकर लुटेरे व्यापारी से लूट ले गए ढाई...

आंख में मिर्च पाउडर डालकर लुटेरे व्यापारी से लूट ले गए ढाई लाख रुपये

– चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भरतपुर और शत्रुध्नपुर गांव के बीच हुई घटना

– सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों की तलाश कर रही पुलिस

गोरखपुर(हि.स.)। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भरतपुर और शत्रुध्नपुर गांव के बीच एक व्यापारी की आंख में मिर्च पाउडर झोंककर ढाई लाख रुपये लूट की घटना समाने आई है। घटना को अंजाम देकर लुटेरे आसानी से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी की मद्द से लुटेरों की पहचान करते हुए तलाश में जुट गई है।

सरैया के मरचहवा टोला निवासी अजय कुमार का सरदारनगर में शारदा सुपर मार्केट नाम से दुकान है। अजय अपने सुपर मार्केट के काम के अलावा कुछ अन्य कारोबार भी करते हैं। शुक्रवार को वह देवरिया जिले के रुद्रपुर में किसी व्यक्ति से ढाई लाख रुपये लेकर नई बाजार पहुंचे। वहां से चौरीचौरा थाना क्षेत्र के रामपुर रकबा होते हुए वापस अपने घर जा रहे थे। शाम छह बजे के आसपास भरतपुर और शत्रुध्नपुर गांव के बीच पहुंचते ही दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने अजय को रोक लिया। पीड़ित अजय का कहना है कि वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही बदमाशों में एक ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दी। जलन की वज़ह से अजय परेशान हो गए। इसके बाद बदमाश उनकी पैंट की जेब में रखे लगभग 18 सौ रुपये और बैग में रखा ढाई लाख रुपये लूट कर फरार हो गए।

पीड़ित अजय ने घटना की सूचना चौरीचौरा पुलिस को दिया। सूचना पाकर एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी, सीओ अंजनी कुमार पांडेय व प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार बाजपेयी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित व्यापारी से घटना से जानकारी ली। इस सम्बंध में एसपी नार्थ ने शनिवार को बताया कि पुलिस की टीमें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों की तलाश में जुट गई हैं।

आमोद

RELATED ARTICLES

Most Popular