Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअड़गड़ानंद महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना, अखिलेश यादव ने किया...

अड़गड़ानंद महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना, अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

मीरजापुर। चुनार स्थित सक्तेशगढ़ आश्रम के स्वामी अड़गड़ानंद महाराज को कोरोना होने की सूचना पर उनके अनुयायियों समेत भक्तों ने ईश्वर से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्विटर पर अड़गड़ानंद महाराज संग खुद की फोटो ट्विट कर स्वामीजी के कोरोना संक्रमण से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।  
गुरुवार की दोपहर आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट में परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद महाराज कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इससे पहले महाराज की एंटीजन किट से जांच हुई थी। इसमें रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बुधवार को सक्तेेशगढ़ आश्रम पर स्वामीजी की तबियत खराब हुई थी और उन्हें एपेक्स अस्पताल वाराणसी में भर्ती कराया गया था। हालांकि उनके शिष्य के अनुसार स्वामीजी की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है, जल्द ही वह आश्रम लौटेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular