Sunday, April 12, 2026
Homeमनोरंजन अस्पताल में भर्ती शिल्पा शेट्टी की मां, एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल पोस्ट

 अस्पताल में भर्ती शिल्पा शेट्टी की मां, एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं और अपनी एक्सरसाइज की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में शिल्पा शेट्टी की मां और डॉक्टर नजर आ रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ने इस फोटो के साथ एक बेहद इमोशनल पोस्ट भी लिखा है। अब शिल्पा शेट्टी की इस पोस्ट पर फैंस खूब कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी की पोस्ट से साफ है कि हाल ही में उनकी मां की सर्जरी हुई है और उनकी मां अभी भी अस्पताल में हैं। इस पोस्ट पर शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने भी रिएक्शन दिया है। शिल्पा शेट्टी का ये पोस्ट अब वायरल हो रहा है।

शिल्पा शेट्टी ने पोस्ट में लिखा है कि किसी भी बच्चे के लिए अपने माता-पिता की सर्जरी होते देखना कभी आसान नहीं होता। अगर कोई एक चीज मैंने अपनी मां से सीखी है, तो वह है उनका साहस और उनका संघर्ष करने का जज्बा। हमने पिछले कुछ दिनों में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। मेरे हीरो और मेरे हीरो के हीरो ने सब ठीक कर लिया। शिल्पा ने आगे कहा, सर्जरी से पहले और बाद में मेरी मां की इतनी अच्छी देखभाल करने के लिए डॉक्टर राजीव भागवत को बहुत-बहुत धन्यवाद… डॉक्टर और स्टाफ को धन्यवाद…नानावती हॉस्पिटल और उनके सपोर्ट को धन्यवाद…अब शिल्पा शेट्टी का पोस्ट वायरल हो रहा है।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular