राज्य डेस्क
बेंगलुरु। देशभर में कोरोना की वजह से ऑक्सीजन की कमी के बाद मचा हाहाकार हर दिन सैकड़ों लोगों का जान ले रहा है। अब कर्नाटक के चमराजानगर जिले के एक अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण कोरोना वायरस के कम से कम 24 मरीजों की मौत हो गई है। चमराजानगर जिला बेंगलुरु से करीब 175 किलोमीटर दूर है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर हालात का जायजा लेने चमराजानगर रवाना हो गए हैं। जिले के प्रभारी मंत्री एस सुरेश कुमार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। एस सुरेश कुमार ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी के लिए जो लोग भी जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया जाएगा। सूत्र ने बताया, ’ऑक्सीजन की कमी थी और पड़ोस के मैसूर जिले से आने वाली ऑक्सीजन भी समय पर नहीं पहुंची।’ यह हादसा जिले के एक सरकारी अस्पताल में हुआ है।
बता दें कि इस हादसे के बाद कर्नाटक सरकार के उस दावे पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य में ऑक्सीजन, दवाओं, वैक्सीन और यहां तक की श्मशान घाट में जगह की भी कोई कमी नहीं है। वहीं, जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को वरिष्ठ अधिकारियों से बात की है और उन्हें सभी जरूरी आवश्यकताओं की आपूर्ति का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कैबिनेट की आपात बैठक भी बुलाई है। बता दें कि रविवार को कर्नाटक में कोरोना वायरस के 37 हजार 733 नए मामले दर्ज हुए हैं तो वहीं 217 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। इनमें से बेंगलुरु में ही अकेले 21 हजार 149 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक कोरोना की वजह से 16 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
