Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअस्पताल की खिड़की से गिरा कोरोना पॉजिटिव भाजपा विधायक का भाई, मौत

अस्पताल की खिड़की से गिरा कोरोना पॉजिटिव भाजपा विधायक का भाई, मौत


– होम आइसोलेशन के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती, आत्महत्या की भी बात आ रही है सामने

कन्नौज/कानपुर। मेडिकल कालेज में भर्ती भाजपा विधायक कैलाश राजपूत के भाई संजय राजपूत की मौत शुक्रवार को अस्पताल की खिड़की से गिरने के दौरान हो गयी। संजय कोरोना से ग्रसित थे और होम आइसोलेशन के बाद आज ही उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विधायक के भाई की मौत पर यह भी चर्चा होती रही कि खिड़की से कूदकर उसने आत्महत्या की है। 

तिर्वा से भाजपा विधायक कैलाश राजपूत के भाई संजय राजपूत की कोरोना जांच रिपोर्ट तीन चार दिन पहले पॉजिटिव आयी थी। इस पर उन्हे डाक्टरों की सलाह पर होम आइसोलेशन पर रखा गया था। शुक्रवार को तबियत अधिक खराब होने पर परिजनों ने उन्हे तिर्वा मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। अस्पताल में अभी उनका इलाज ही चल रहा था कि कोविड-19 वार्ड की खिड़की से उनके गिरने की खबर अस्पताल प्रशासन को लगी। खबर मिलते ही अस्पताल प्रशासन उनको फौरन इमरजेंसी ले गये जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भाजपा विधायक की मौत की जानकारी पर भाजपा नेताओं का अस्पताल में जाना शुरु हो गया और आलाधिकारी भी घटना की जांच में जुट गये हैं। इस दौरान यह भी चर्चा होती रही कि भाजपा विधायक का भाई कोरोना के खौफ के चलते मानसिक अवसाद में था और अस्पताल की खिड़की से कूदकर उसने आत्महत्या की है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मामला भाजपा विधायक के भाई का होने के चलते जिम्मेदार बयान देने से बचते रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular