Wednesday, January 14, 2026
Homeराज्यअसम में 5.5 तीव्रता का भूकंप

असम में 5.5 तीव्रता का भूकंप

गुवाहाटी (हि.स.)। असम में बुधवार मध्य रात्रि भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। हालांकि, अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी नहीं मिल पायी। मध्य रात्रि को लोग गहरी नींद में थे, जिसके चलते अधिकांश लोगों को भूकंप का पता नहीं चल पाया।

5.5 तीव्रता का भूकंप रात 11 बजकर, 58 मिनट, 04 सेकेंड पर महसूस किया गया। भूकंप के चलते कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप पूर्वोत्तर के अन्य कई राज्यों में भी महसूस किया गया। भारतीय भूविज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र पड़ोसी देश म्यांमार में जमीन में 90 किलोमीटर नीचे बताया गया है। भूकंप का एपी सेंटर 22.25 उत्तरी अक्षांश तथा 94.60 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था।

RELATED ARTICLES

Most Popular