Monday, March 30, 2026
Homeराज्यअसम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा : कलियाबार में राहुल गांधी करेंगे...

असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा : कलियाबार में राहुल गांधी करेंगे जनसभा

बिश्वनाथ (असम) (हि.स.)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को बिश्वनाथ चारियाली पहुंचेगी। राहुल गांधी यहां कलियाबर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम में आज चौथा दिन है। शनिवार को उनकी यात्रा लखीमपुर से अरुणाचल प्रदेश पहुंची थी। सोमवार को राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले के साथ बिश्वनाथ चारियाली पहुंचेंगे। नगांव जिले के कलियाबर में राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहेंगे।

इस बीच, गुवाहाटी प्रशासन ने शहर से न्याय यात्रा निकालने के लिए कांग्रेस के अनुमति देने संबंधी आवेदन को खारिज कर दिया है। प्रशासन ने खानापाड़ा-वशिष्ठ होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग से यात्रा करने की अनुमति दी है। प्रशासन ने गुवाहाटी प्रेस क्लब में भी जाने की अनुमति नहीं दी है।

इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि गुवाहाटी में अस्पताल, नर्सिंग होम आदि में जानेवाले मरीजों को होनेवाली परेशानी के मद्देनजर उन्हें शहर के अंदर यात्रा करने की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि बगैर अनुमति के राहुल गांधी गुवाहाटी शहर में प्रवेश करते हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी और इसके लिए उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

श्रीप्रकाश/अरविंद/सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular