Sunday, February 8, 2026
Homeअन्यअसम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर हमला निंदनीय :...

असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर हमला निंदनीय : कांग्रेस

नई दिल्ली(हि.स.)। कांग्रेस ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर शुक्रवार रात को असम के लखीमपुर में हुए हमले की निंदा की है। पार्टी ने कहा कि यात्रा को जनता के मिल रहे भरपूर सहयोग व समर्थन से भाजपा घबरा गई है।

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि असम में हुआ हमला इस बात को दर्शाता है कि कांग्रेस और राहुल गांधी को मिल रहे समर्थन से मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा घबरा गए हैं। माकन ने कहा कि हम भाजपा से कहना चाहते हैं कि हम डरने वाले नहीं हैं। देश की जनता की आवाज उठाने वाली इस यात्रा को रोकने की हिम्मत न की जाए। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को जनता का भरपूर सहयोग और समर्थन मिल रहा है, जिसे देखकर भाजपा व उनके नेता घबरा गए हैं। शुक्रवार रात लखीमपुर में जिस तरीके से कांग्रेस के लोगों की गाड़ियों को तोड़ा गया, पोस्टर फाड़े गए, पार्टी के खिलाफ नारे लगाए गए यह इस बात को दर्शाता है कि भाजपा घबरा गई है।

आशुतोष/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular