मेरठ (हि.स.)। असम में राहुल गांधी की न्याय यात्रा को रोकने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री पर न्याय यात्रा में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने आसाम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सर्मा पर राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी यात्रा को बेहद शांतिपूर्ण तरीके से निकाल रहें है। उनकी यात्रा मणिपुर से शुरू होकर नागालैंड व अरूणाचल प्रदेश से होते हुए अब आसाम में पहुंची है, लेकिन आसाम में इस यात्रा को रोका जा रहा है। राहुल को एक मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। इस घटना से पूरे देश में कांग्रेस समर्थकों में आक्रोश है। असम में ही कई जगह न्याय यात्रा के वाहनों में तोड़फोड़ की गई है। साथ ही यात्रा में पोस्टर लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं के हाथों से पोस्टर छीनकर उन्हें फाड़ा गया है।
इस अवसर हरिकिशन अंबेडकर, जाहिद अंसारी, मुस्तकीम, राहत अली, सलीम अलवी, सरताज किठौर, तेजपाल सिंह डाबका, गौरव त्यागी, अरविंद तालियान आदि उपस्थित रहे।
डॉ. कुलदीप/मोहित
