Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यअसम के मुख्यमंत्री नफरत फैलाते और जमीन पर कब्जा करते: राहुल गांधी

असम के मुख्यमंत्री नफरत फैलाते और जमीन पर कब्जा करते: राहुल गांधी

बरपेटा (असम
(हि.स.)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री एक तरफ नफरत फैलाते हैं और दूसरी ओर जमीन पर कब्जा करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुबह उठते ही नफरत फैलाते हैं और जब तक जनता इधर-उधर देखती है, उसके जेब से रुपये निकाल लेते हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान बुधवार को राज्य के बरपेटा में जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश के सबसे भ्रष्ट असम के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि आप मुंह में पान खाओ तो सुपारी का व्यापार मुख्यमंत्री का है। हर कदम पर जनता की जेब से पैसे निकल रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री पर कई गंभी आरोप भी लगाए।

उल्लेखनीय की राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड होते हुए शिवसागर जिले की सीमा से असम में पहुंची थी। इसके बाद यात्रा जोरहाट होते हुए माजुली, लखीमपुर, अरुणाचल प्रदेश से होकर वापस असम के बिश्वनाथ जिले के शोणितपुर होते हुए नगांव जिले के धिंग में पहुंची है। पुलिस ने उनकी यात्रा को धिंग में ही रोक दी थी। खानापाड़ा में रोके जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरीकेडिंग को तोड़कर शहर में घुसने की कोशिशें की गई। इस दौरान कई सुरक्षाकर्मियों मामूली घायल हुए थे। असम पुलिस ने इस सिलसिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार आदि के विरुद्ध गैर-जमानती धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

श्रीप्रकाश/अरविंद/सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular