Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअष्टभुजा पहुंचे राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की आगवानी

अष्टभुजा पहुंचे राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की आगवानी

मिर्जापुर/वाराणसी (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द रविवार अपरान्ह मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचे। सोनभद्र बभनी स्थित सेवा कुंज आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अष्टभुजा पहाड़ी स्थित हेलीपैड पर उतरे राष्ट्रपति का स्वागत प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल ने किया। 
हेलीपैड पर कुछ देर बातचीत के बाद राज्यपाल राजकीय अतिथि गृह में पहुंचे। राष्ट्रपति अतिथि गृह में कुछ देर आराम करेंगे। तीन बजकर 45 मिनट पर राष्ट्रपति मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। मां विंध्यवासिनी देवी में विधिवत दर्शन पूजन के बाद राष्ट्रपति वापस वाराणसी के बरेका गेस्टहाउस में आयेंगे। धाम में राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular