– मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
इटावा (हि.स.)। जनपद में थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत युवती को आईलवयू बोलने और अश्लील कमेंट करने से मना करना ताऊ को भारी पड़ गया। मनचलों ने युवती के ताऊ पर जानलेवा हमला करते हुए पिस्टल से फायर कर दिया। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने मनचले युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित युवती के भाई ने बताया कि मुहल्ले के ही रहने वाले तीन मनचले युवकों ने उसकी बहन को आईलवयू बोलते हुए अश्लील कमेंट कर रहे थे जिस बात का उसके ताऊ ने विरोध किया तो मनचलों ने उसके ताऊ के साथ मारपीट कर पिस्टल से फायर कर दिया। किसी तरह से ताऊ ने भागकर अपनी जान बचाई। इस शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक युवती के साथ कुछ मनचले युवक अश्लील कमेंट कर रहे थे, जिसका युवती के ताऊ ने विरोध किया। विराेध करने पर मनचले आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर और हवाई फायर कर दिया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपी युवकों के खिलाफ धारा 307, 294 के तहत मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी की गिरफ्तारी कर लिया गया है, अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।
रोहित
