Monday, March 2, 2026
Homeराज्यअशोक कुमार को नया डीजीपी बनाए जाने का रास्ता साफ

अशोक कुमार को नया डीजीपी बनाए जाने का रास्ता साफ

राज्य डेस्क

देहरादून। डीजी (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार के अगले डीजीपी बनने का रास्ता साफ हो गया। एडीजी वी. विनय कुमार के प्रतिनियुक्ति पर केंद्र चले जाने से अशोक के अलावा इस पद के लिए दूसरे कोई दावेदार नहीं हैं। मौजूदा डीजीपी अनिल रतूड़ी इस साल 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। इसके बाद वरिष्ठता क्रम में 1989 बैच के आईपीएस अशोक कुमार का नंबर है। रतूड़ी के बाद अशोक ही डीजी रैंक के एकमात्र अफसर हैं। इस बीच, तीसरे नंबर के अफसर एडीजी वी. विनय कुमार, प्रतिनियुक्ति पर आईबी में चले गए हैं। वे अशोक कुमार से एक बैच जूनियर तो हैं, लेकिन उम्र में उनसे बड़े हैं। उनका रिटायरमेंट, अशोक कुमार से पहले है। यदि, इस बीच बहुत ज्यादा समीकरण नहीं बदले तो अशोक कुमार 30 नवंबर, 2020 से 15 नवंबर 2023 तक डीजीपी रह सकते हैं और तीन साल का कार्यकाल किसी डीजीपी के लिए रिकॉर्ड कार्यकाल होगा। इसके बाद वरिष्ठता में चौथे नंबर पर 1995 बैच के अधिकारी पीवीके प्रसाद का नंबर आता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular