Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअशुद्ध पेयजल की शिकायत पर तत्काल होगी कार्रवाई

अशुद्ध पेयजल की शिकायत पर तत्काल होगी कार्रवाई

लखनऊ(हि.स.)। लखनऊ में हल्की बारिश के बाद कई जगहों पर अशुद्ध पेयजल आपूर्ति की शिकायतें सामने आने के बाद जल संस्थान के अधिकारी सक्रिय हो गये हैं। अशुद्ध पेयजल की शिकायत पर तत्काल ही कार्रवाई हो रही है।

बीते 24 घंटों में अलीगंज सेक्टर एन, चौक, मुकारिमनगर, डालीगंज जैसे इलाकों में अशुद्ध पेयजल की आपूर्ति की शिकायतें जल संस्थान के अधिकारियों को मिली हैं। अलीगंज के सेक्टर एन निवासी मोहन वर्मा, मुकारिमनगर निवासी उज्जवल मिश्रा, डालीगंज निवासी मनोज नजदीक के जल संस्थान कार्यालय को दूषित पेयजल की सूचना देते हुए अपनी शिकायतें दर्ज करायी है।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि बीते कुछ दिनों से उनके घर में नल से शुद्ध जल नहीं आ रहा हैं। अशुद्ध जल पीने के योग्य बनाने के लिए उसे गरम कर के छानकर फिर ठंडाकर पीने योग्य बना रहें हैं। डालीगंज निवासी मनोज ने बताया कि बीते दिनों उन्होंने पास के जल संस्थान के कार्यालय में इसकी शिकायत की थी। तभी जलापूर्ति को लेकर उचित व्यवस्था की बात कही गयी लेकिन अभी तक दूषित जल ही आपूर्ति हो रही है।

लखनऊ में जल संस्थान के महाप्रबंधक एस.के.वर्मा ने बताया कि लखनऊ में आये दिन दूषित पेयजल की आपूर्ति की शिकायतें सामने आती रही है। जहां भी शिकायत आ रही है, वहां का पता लेकर उस स्थान पर एक टीम भेजी जा रही है। जल की जांच हो रही है। समस्या को दूर किया जा रहा है। इसके लिए उनका मोबाइल नम्बर पर सीधे कॉल भी की जा सकती है।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular