Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअवैध सम्बंध की आशंका में पत्नी-बेटी की गोली मारकर हत्या, आरोपित ने...

अवैध सम्बंध की आशंका में पत्नी-बेटी की गोली मारकर हत्या, आरोपित ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

– चित्रकूट जिले के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरदहा गांव की घटना

चित्रकूट(हि.स.)। जिले के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरदहा गांव में पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार पिता ने भी गांव से सटे जंगल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। दोहरे हत्याकांड के बाद से पुलिस की तीन टीमें आरोपित की तलाश कर रही थी। बेटी का दूसरी बिरादरी के युवक के साथ अवैध संबंध के चलते हुए एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।

जनपद के सेमरदहा निवासी नंद किशोर त्रिपाठी ने सोमवार की दोपहर अपनी पत्नी प्रमिला व बेटी खुशी की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह बंदूक व अपना मोबाइल घर पर छोड़कर मौके से फरार हो गया था। गांव वाले बताते हैं कि घर से जाते समय वह एक रस्सी अपने साथ ले गया था। इससे अनहोनी की आशंका जाहिर की जाने लगी थी।

अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी के निर्देश पर गठित तीन टीमें घटना के बाद से आरोपित की तलाश कर रही थी। देर रात तक बहिलपुरवा से लगे आसपास के इलाके में उसकी तलाश की गई। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। मंगलवार की सुबह सेमरदहा गांव से करीब तीन किमी दूर पिपरौंडी के जंगल में नंदकिशोर त्रिपाठी का शव फंदे से पेड़ के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके में पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मां बेटी की मौत के बाद अब नंदकिशोर की खुदकुशी से पूरे परिवार में कोहराम मचा है।

इस मामले में जिले के अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को बताया कि पत्नी-बेटी की हत्या में फरार आरोपित नंद किशोर त्रिपाठी का सुबह करीब 8:30 शव गांव से लगभग तीन किमी दूर पिपरौडी के जंगल में पेड़ से लटकता बरामद हुआ है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भिजवा दिया है। साथ ही घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

रतन

RELATED ARTICLES

Most Popular