Tuesday, February 10, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल अवैध संबंध की जानकारी पर महिला के बेटे गार्ड को उतारा था...

 अवैध संबंध की जानकारी पर महिला के बेटे गार्ड को उतारा था माैत के घाट

– पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

लखनऊ (हि.स.)। महानगर थाना क्षेत्र में पांच मई को मिले युवक की लाश की शिनाख्त और हत्या का खुलासा पुलिस ने सोमवार को कर दिया है। युवक की हत्या अवैध संबंध को लेकर महिला के बेटे ने अंजाम दी थी।

अपर पुलिस उपायुक्त मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि पीएसी 35वीं बटालियन के पास बंधे में बीती पांच मई को एक शव मिला था। शव की शिनाख्त डालीगंज निवासी सिद्धार्थ मिश्रा (34) के रूप में हुई थी। वह एक फैक्टरी में गार्ड की नौकरी करता था। उसका संबंध एक महिला से थे। इससे क्षुब्ध होकर महिला के बेटे नायक नगर कॉलोनी निवासी अनुपम तिवारी ने अंजाम दी थी। उसने पहले गार्ड को शराब पिलाई और जब वो नशे में हो गया तो सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। हत्यारे ने प्राइवेट पार्ट को भी नुकसान पहुंचाया था। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular