Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअवैध संबंधों से आजिज आकर महिला ने बेटे व नौकर के साथ...

अवैध संबंधों से आजिज आकर महिला ने बेटे व नौकर के साथ मिलकर मार डाला

बांदा(हि.स.)। पति के एक महिला के साथ अवैध संबंध के चलते घर में हो रही रोज-रोज पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला ने अपने पुत्र व नौकर के साथ मिलकर रात में सोते समय पति की गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज घटना का पुलिस ने 6 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी पुत्र और उसके नौकर को गिरफ्तार कर लिया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि थाना बदौसा क्षेत्र के ग्राम दुबरिया में गुरुवार की रात घर की छत में सोते समय हैदर अली उर्फ पप्पू मुर्गी पुत्र सूर्यभान खान निवासी ग्राम दुबरिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह जानकारी मिलते ही मैं स्वयं मौके पर पहुंचा और घटना की जांच पड़ताल की।

बताया कि पुलिस द्वारा घटना के संबंध में जांच और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के बाद पता चला कि मृतक हैदर अली उर्फ पप्पू मुर्गी का बदौसा में किसी महिला से नाजायज संबंध था, जिसके चलते उसके घर में रोज कलह होती रहती थी। पारिवारिक कलह के चलते हैदर के पुत्र नीकू व पत्नी अकबरी बानों ने अपने नौकर महेंद्र के साथ मिलकर हत्या की योजना तैयार की। इसी योजना के मुताबिक जब 28/ 29 अप्रैल की रात में जब हैदर अली छत पर सोने चला गया। तब योजनाबद्ध तरीके से तीनों ने मिलकर सोते समय सिर के करीब तमंचे से गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। इस संबंध में तीनों संदिग्ध अभियुक्तों से पूछताछ की गई तो उन्होंने हत्या की घटना में शामिल होना स्वीकार कर लिया है। जिससे पुलिस द्वारा नीकू पुत्र हैदर अली अकबरी बानों पत्नी हैदर अली और महेंद्र उर्फ बउआ पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम दुवरिया थाना बदौसा को गिरफ्तार कर लिया।

अनिल

RELATED ARTICLES

Most Popular