Sunday, February 15, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलअवैध संबंधों को लेकर युवक को मारी गई गोली, तीन के खिलाफ...

अवैध संबंधों को लेकर युवक को मारी गई गोली, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

लखनऊ (हि.स.)। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह वारदात अवैध संबंधों को लेकर हुई है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिमी राहुल राज ने शुक्रवार को बताया कि ठाकुरगंज में रहने वाली काजल सोनी ने एक लिखित तहरीर दी है। इसमें उसने बताया कि उसके पति सानू रस्तोगी को विवेक सिंह तोमर, उनके साले और ससुर द्वारा गोली मार दी गई है। गोली पीठ पर लगी है। इस मामले में पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। छानबीन में पता चला है कि सानू रस्तोगी का विवेक सिंह की पत्नी से अवैध संबंध का मामला प्रकाश में आया है। इसी वजह से यह वारदात हुई है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular